नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिचाने (Sandeep Lamichhane) को शुक्रवार (29 दिसंबर) को काठमांडू की जिला अदालत ने बलात्कार का दोषी पाया। उनकी सजा पर सुनवाई अगले महीने की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
न्यायाधीश शिशिर राज ढकाल की एकल पीठ ने शुक्रवार को आदेश पारित किया। इसकी अंतिम सुनवाई की शुरुआत रविवाई से हुई थी। अदालत ने शुक्रवार को निष्कर्ष निकाला कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग नहीं थी, जैसा कि पहले बताया गया था।
एक लड़की ने सितंबर 2022 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें लामिचाने पर काठमांडू के एक होटल के कमरे में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पुष्टि की कि होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लामिचाने लड़की के साथ रह रहा था। उन्होंने नेपाल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखा। वह जनवरी 2023 से जमानत पर रिहा चल रहे थे।
Sandeep Lamichhane found guilty in minor's rape case.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 29, 2023
- The next hearing will determine the jail term. pic.twitter.com/YEnJD9K5rm