Advertisement
Advertisement
Advertisement

रॉबिन उथप्पा बोले, रोहित शर्मा की तुलना इस भारतीय बल्लेबाज से करना ठीक नहीं

कोलकाता, 3 अक्टूबर | अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि रोहित शर्मा ने सही समय पर टेस्ट में ओपनिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रोहित को अब अपने इस फॉर्म को विदेशी धरती पर भी

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 03, 2019 • 21:58 PM
Advertisement

उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लान ए-6 अभियान कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से कहा, "उन्होंने भारत में और भारत के बाहर हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।"

रोहित की सहवाग से तुलना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उथप्पा ने कहा, "तुलना करना सही नहीं है। उनकी बल्लेबाजी की अपनी शैली है। वे दोनों आक्रामक हैं और एक आम बात है। वीरू पा गेंद पर अधिक आक्रमण करते थे। रोहित इसे सम्मान देते हैं। जिस तरह से वे गेंदबाजों के साथ व्यवहार करते हैं वह काफी हद तक अलग है।"

Trending


उथप्पा ने मैच में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा, "वह काफी बेहतर बल्लेबाज हैं। मुझे याद है कि हम उन्हें कर्नाटक की टीम से बाहर करने पर विचार कर रहे थे आर विनय कुमार ने उन्हें मौका दिया और उन्होंने तिहरा शतक लगाया था। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।"
 



Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement