Advertisement

रोहित शर्मा की जमकर परीक्षा लेगा साउथ अफ्रीका, हिट मैन का टेस्ट में हर एक टीम के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड !

30 सितंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को विशाखापट्नम में खेला जाएगा। भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज जीतने की भरसक कोशिश करेगी। इस टेस्ट सीरीज में सबकी नजर रोहित शर्मा पर रहेगी।

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 30, 2019 • 13:29 PM
रोहित शर्मा की जमकर परीक्षा लेगा साउथ अफ्रीका, हिट मैन का टेस्ट में हर एक टीम के खिलाफ कैसा रहा है र
रोहित शर्मा की जमकर परीक्षा लेगा साउथ अफ्रीका, हिट मैन का टेस्ट में हर एक टीम के खिलाफ कैसा रहा है र (Twitter)
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 6 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 12.41 की औसत के साथ केवल 149 रन बनाए । रोहित शर्मा को उच्चतम स्कोर 47 रन है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा
5 मैच में रोहित शर्मा ने 10 पारियों में बल्लेबाजी की और 31 के औसत के साथ 279 रन बनानें में सफल रहे हैं। जिसमें 2 अर्धशतक रोहित शर्मा ने जमाए हैं। रोहित शर्मा को उच्चतम स्कोर नाबाद 63 रन है। 

Trending


बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने 1 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक पारी में बल्लेबाजी की और 6 रन बनाए। 

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 1 टेस्ट मैच खेले हैं और दो पारियों में कुल 34 रन बनाए। 28 रन रोहित शर्मा का उच्चतम स्कोर रहा है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट में
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने टेस्ट में 5 मैच खेले हैं और इस दौरान 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 360 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का औसत 60 का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 4 अर्धशतक जमाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट में
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन अपने करियर में बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अबतक श्रीलंका के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 9 पारियों में कुल 419 रन बनानें का कमाल किया है। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा का औसत 59.85 का रहा है।  

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं।  

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट में
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं और 4 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 112.66 के औसत के साथ 338 रन बनाए हैं।  जिसमें 2 शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है। 



Cricket Scorecard

Advertisement