ISL: Hyderabad FC set to face daunting FC Goa challenge as Gaurs look to continue unbeaten run (Image Source: IANS)
Hyderabad FC: हैदराबाद एफसी और एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीजन में फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, जब हैदराबाद एफसी 1 फरवरी, 2024 को अपने घरेलू मैदान गाचीबावली स्टेडियम में अपराजित गौर्स की मेजबानी करेगी।
घरेलू टीम के लिए यह मुकाबला एक कठिन चुनौती होगा, क्योंकि कुछ प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्लब छोड़कर चले गए हैं। लिहाजा अब सारी जिम्मेदारी शेष खिलाड़ियों पर आ गई हैं कि वे इस अवसर पर खरा उतरने का दमखम दिखाएं।
मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने अनजान खिलाड़ियों की क्षमता को सामने लाने की होगी। हैदराबाद एफसी कुछ साल पहले कई युवा भारतीय सितारों को बढ़ावा देने के कारण सुर्खियों में आई थी, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया।