रणजी ट्रॉफी: 'वह एक चैंपियन खिलाड़ी हैं', दिनेश कार्तिक ने बांधे आकिब नबी डार की तारीफों के पुल (Image Source: IANS)
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार की जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने नबी को एक चैंपियन खिलाड़ी बताया है।
आकिब ने गुरुवार को हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले।
कार्तिक को आकिब का दृढ़ संकल्प काफी पसंद आया। आकिब ने अब तक टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले हैं और अलग-अलग परिस्थितियां होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अब तक 58 विकेट निकाले हैं।