PAK vs SL, ODI Tri-Series 2026: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वनडे ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार (27 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 110 रनों पर समेट दिया और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई और पाकिस्तान से पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया है।
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 25.3 ओवर में महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ बाबर आजम ही 30 रन का आंकड़ा पार कर पाए। उन्होंने 33 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे।
उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टीम के मुख्य बल्लेबाज फखर जमान 5 रन, माज सदाकत 8 रन और सलमान अली आगा 9 रन बनाकर आउट हो गए।