भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 5 ओवरों में ठोके 100 रन (भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 5 ओवरों में ठोके 100 रन)
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'पावरप्ले' के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
हेनरी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 13.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत ने शुरुआती छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए, जो पुरुषों के टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ 116/0 का स्कोर खड़ा किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 113/1 का स्कोर बनाया था।