Advertisement

भदोही का यशस्वी वन-डे में दिखाएगा दम, जानिए

14 जुलाई। श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर-19 टीम में उत्तर प्रदेश के भदोही के यशस्वी जगह बनाने में सफल हुए हैं। मुंबई के आजाद मैदान पर पानीपुड़ी की दुकान पर काम करने वाले यशस्वी को भारत की अंडर-19

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat July 14, 2018 • 14:59 PM
Advertisement

यशस्वी और तेजस्वी दोनों सगे भाई हैं। तेजस्वी भी अच्छा खिलाड़ी था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बचपन में यशस्वी को क्रिकेट से इतना लगाव था कि उसने घर में ही मैदान बना रखा था। रात के कड़ाके की ठंड में भी पापा को जगाता और खुद के हाथ में बल्ला लेता और पिता को गेंद थमा प्रैक्टिस करता। पिता दोनों को 2009 में एक साथ मुंबई लेकर गए और यशस्वी ने जिंदगी की सारी जद्दोजहद को झेला और सफल हुआ। 

मुंबई के घरेलू मैच में 319 रन का जहां रिकार्ड बनाया वहीं 13 विकेट भी लिए। 2017 में इसका चयन मुंबई की अंडर-16, 19 और 23 टीम के लिए हुआ। मुंबई प्रीमियर लीग में भी यशस्वी ने अपनी चमक बिखेरी। यहां से उसने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

भारत के मशहूर क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर इसे अंडर-14 में खिलाने के लिए इंग्लैंड लेकर गए। जहां यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा और 10 हजार पाउंड का इनाम जीता। मोंटी को जब समय मिलता तो वह आजाद मैदान पर पानीपुड़ी वाले अंकल की मदद करता और मैदान में होने वाले क्रिकेट की वह स्कोरिंग भी करता। 

उसने 10 साल की उम्र में मुंबई को अपने दिल में बसा लिया था। आज सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन उसका दोस्त है। वह कहता भी है कि हम दोनों की खूब जमती है। बेटे की इस उपलब्धि से मां कंचन और एकता, नम्रता के साथ बड़ा भाई तेजस्वी बेहद खुश हैं। उसकी इस कामयाबी पर सभी को गर्व है। 

Trending




Cricket Scorecard

Advertisement