कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन ()
5 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक लगाकर भारत के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनानें के मामले में कोहली ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
एक तरफ जहां कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन 41 टेस्ट मैच खेलकर बनाए थे जिसमें 12 अर्धशतक और 11 शतक शामिल हैं। कोहली का टेस्ट करियर में बल्लेबाजी औसत 43.36 का है।