Advertisement
Advertisement
Advertisement

जब विराट कोहली ने 20 सेकंड का VIDEO डालकर बनाया था 2 करोड़ लोगों को मूर्ख

विराट कोहली (Virat Kohli) को खिलाड़ियों के साथ तो मस्ती मजाक करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन, एक मौका ऐसा आया जब विराट कोहली ने 2 करोड़ लोगों को मूर्ख बना दिया था।

Advertisement
Virat Kohli prank
Virat Kohli prank (Virat Kohli funny)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Apr 02, 2022 • 12:40 PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी ज्यादा एग्रेसिव मोड में नजर आते हैं। लेकिन, असल जिंदगी में किंग कोहली इसके बिल्कुल उलट इंसान हैं। विराट कोहली के साथी खिलाड़ियों को कई बार विराट की मस्ती से जुड़े किस्से शेयर करते हुए सुना जा चुका है। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब विराट कोहली ने 20 सेकंड का VIDEO पोस्ट कर 2 करोड़ लोगों को मूर्ख बना दिया था।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
April 02, 2022 • 12:40 PM

बात है 1 अप्रैल 2018 की तब भी विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी थे। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फिर से साल का वो समय आ गया है और मेरे पास आप लोगों के लिए एक विशेष मैसेज है। ध्यान से सुनो।'

Trending

विराट कोहली ने फैंस से तो कहा ध्यान से सुनो लेकिन, यहां पर विराट कोहली की चाल थी जो किसी को समझ नहीं आई। दरअसल, वीडियो देखते हुए कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा था। यहां आप आवाज बढ़ाने लगते हैं अपना स्पीकर चेक करने लगते हैं और 20 सेकंड का वीडियो खत्म हो जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

वीडियो जैसे ही खत्म होता है तुरंत लिख कर आता है,‘आवाज नहीं सुनाई दे रही? आप अभी-अभी अप्रैल फूल बनाए गए हैं।’ इस तरह विराट कोहली ने अप्रैल फूल के दिन 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को मूर्ख बना दिया था। बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में क्रिकेट के हर फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें: आर्यन खान और अनन्या पांडे हुए बुरी तरह से ट्रोल

Advertisement

Advertisement