T20 World Cup 2026: Abhishek Sharma आखिरकार फॉर्म में लौटे,पचासा जड़कर शिखर धवन के रिकॉर्ड की कर ली (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने आखिरकार फॉर्म में वापसी कर ली है। गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े।
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही अभिषेक बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 11वीं बार ओपनिंग करते हुए पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली और इस लिस्ट में शिखर धवन की बराबरी की है।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा (32) और केएल राहुल (21) ही अब उनसे आगे हैं।