Advertisement

IPL 2024 ऑक्शन में बिकने वाले 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Top 5 Most Expensive Player In IPL 2024: दुबई में आईपीएल 2024 के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। इस मिनी ऑक्शन में आईपीएल ऑक्शन इतिहास के कई रिकॉर्ड टूटे और पहली बार टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने के

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 19, 2023 • 19:48 PM
 Top 5 Most Expensive Player In IPL 2024 Auction Mitchell Starc Creates History
Top 5 Most Expensive Player In IPL 2024 Auction Mitchell Starc Creates History (Image Source: Google)
Advertisement

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।  

Trending


डेरल मिचेल 

वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरल मिचेल आईपीएल 2024 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। मिचेल का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था और वह पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। 

हर्षल पटेल

भारतीय ऑलराउंडर हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स की टीम ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल 2024 के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। हर्षल पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। 

अल्जारी जोसेफ

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। जोसेफ का बेस प्राइस सिर्फ 1 करोड़ रुपये था। वह इससे पहले गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। 



Cricket Scorecard

Advertisement