Harshal patel: Cricket News & Match Updates
Bhuvneshwar Kumar ने क्वालीफायर-1 में धमाल मचाकर रचा इतिहास, Wanindu Hasaranga के बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Bhuvneshwar Kumar Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (Royal Challengers Bengaluru) ने 254 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RCB के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की जिसके दम पर उन्होंने वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय भुवेश्वर कुमार ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने विपक्षी कैप्टन शुभमन गिल (07 गेंदों पर 02 रन) और अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज़ राहुल तेवतिया (43 गेंदों पर 68 रन) का विकेट निकाला। Read More...