Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2024: SKY ने खेली अर्धशतकीय पारी खेली, मुंबई ने पंजाब को दिया 193 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement
IPL 2024: SKY ने खेली अर्धशतकीय पारी खेली, मुंबई ने पंजाब को दिया 193 रन का लक्ष्य
IPL 2024: SKY ने खेली अर्धशतकीय पारी खेली, मुंबई ने पंजाब को दिया 193 रन का लक्ष्य (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Apr 18, 2024 • 09:27 PM

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से आखिरी ओवर करने हर्षल ने 7 रन दिए और 3 विकेट लिए। नबी का सातवां विकेट रन आउट के रूप में आया। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
April 18, 2024 • 09:27 PM

पंजाब किंग्स के स्टैंड इन कप्तान सैम करन ( Sam Curran) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जॉनी बेयरस्टोकी जगह राइली रूसो की टीम में वापसी हुई है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। 

Trending

सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ये सूर्या का पंजाब के खिलाफ लगातार तीसरे अर्धशतक है। रोहित शर्मा ने 25 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। ये रोहित का आईपीएल में 250वां मैच है। सूर्या और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 81 (57) रन की साझेदारी की। 

तिलक वर्मा ने 18 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 49 (28) रन की साझेदारी निभाई। टिम डेविड ने 7 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हर्षल पटेल ने अपने खाते में जोड़े। 2 विकेट सैम करन ने अपने नाम किये। कागिसो रबाडा एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, शिवम सिंह, ऋषि धवन, विदवथ कावेरप्पा। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, नमन धीर। 

Advertisement

Advertisement