टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद आईसीसी ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम का एक भी खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर आखिरकार खत्म हो चुका है। रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब आईसीसी ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें कई दिलचस्प नाम देखने को मिले हैं।
इस खास टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाए और फाइनल में भी 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया और इस टीम के ओपनर हैं।