Golden Duck पर आउट हुए MS Dhoni, हर्षल पटेल की यॉर्कर का नहीं था कोई जवाब (MS Dhoni Golden Duck)
IPL 2024 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है जहां हजारों की संख्या में फैंस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बैटिंग करते हुए देखने आए थे। लेकिन यहां थाला धोनी गोल्डन डक पर आउट हो गए और उन्हें बैटिंग करता देखने आए फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया।
यॉर्कर पर बोल्ड हुए MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी यॉर्कर बॉल पर लंबे-लंबे छक्के मारते हैं, लेकिन हर्षल पटेल की यॉर्कर पर वो ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर पाए। ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। धोनी शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे और फैंस को लगा था कि वो सुपर किंग्स के लिए अपने विटेंज अंदाज में छक्के चौके मारकर इनिंग को फिनिश करेंगे।