Arshdeep Singh And Daryl Mitchell Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल बीते रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने 256 रनों का टारगेट डिफेंड करके न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच मैदान पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने गलती से डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को एक थ्रो मार दी थी जिसके लिए वो दो बार कीवी खिलाड़ी से माफी मांगते नज़र आए।
जी हा, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। यहां डेरिल मिचेल ने अर्शदीप की दूसरी और तीसरी गेंद पर एक के बाद एक दो छक्के जड़ दिए थे, जिसके बाद भारतीय गेंदबाज़ थोड़ा अग्रेशन में आ गया। उन्होंने पांचवीं गेंद डॉट डिलीवर की और जैसे ही वो उनके पास आई, उन्होंने तुरंत ही बल्लेबाज़ की तरफ फेंक दी।
गौर करें कि ये बॉल सीधा डेरिल मिचेल को लगी थी जिसके कारण वो काफी गुस्सा हो गए। हालांकि यहां अर्शदीप सिंह ने कुछ ही देर में अपनी गलती मान ली और कीवी खिलाड़ी से माफी मांगी। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद भी एक बार डेरिल मिचेल के पास जाकर अपनी गलती स्वीकार की और फिर से माफी मांगी। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।