Bastar olympics
Advertisement
देश में खेल और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं, बस्तर ओलंपिक के जरिए नई क्रांति ने लिया जन्म : पीएम मोदी
By
IANS News
December 29, 2024 • 14:42 PM View: 619
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर गर्व जताया। उन्होंने कई सरकारी योजनाओं और खेल-कूद को बढ़ावा देने वाले अभियानों का उल्लेख किया।
अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, "इस सर्दी के मौसम में पूरे देश में खेल और फिटनेस से जुड़ी कई गतिविधियां हो रही हैं। मुझे खुशी है कि लोग अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल कर रहे हैं।"
उन्होंने देश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह की चर्चा करते हुए कश्मीर में स्कीइंग और गुजरात में पतंगबाजी जैसे उदाहरण दिए। साथ ही, 'संडे ऑन साइकिल' और 'साइकिलिंग ट्यूजडे' जैसे अभियानों की तारीफ की, जो साइकिलिंग को फिटनेस का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
TAGS
PM Modi Bastar Olympics
Advertisement
Related Cricket News on Bastar olympics
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement