Between usa india
Advertisement
काउंटी में चहल का पंजा लेकिन शॉ का निराशाजनक प्रदर्शन
By
IANS News
September 11, 2024 • 13:16 PM View: 531
T20 World Cup Cricket Match: भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने डर्बीशायर के खिलाफ पांच विकेट लेते हुए अपनी टीम नॉर्थम्पटनशायर को मैच में आगे कर दिया है।
भारत के लिए 152 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले चहल ने 45 रन देकर पांच शिकार किए, चहल के प्रथम श्रेणी करियर का ये सिर्फ़ तीसरा पांच विकेट हॉल था। साथ ही साथ इस भारतीय लेग-स्पिनर ने प्रथम श्रेणी में 100 विकेट भी हासिल कर लिए। चहल के इस प्रदर्शन की बदौलत नॉर्थम्पटनशायर ने डर्बीशायर के आख़िरी छह विकेट केवल 15 रन पर झटके।
स्पिन के लिए मददगार पिच पर चहल ने ज्यादातर ऑफ स्पिनर रॉब कियो के साथ गेंदबाज़ी की, कियो ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्ले से भी कियो ने अब तक अहम 46* रन बना लिए हैं और क्रीज़ पर मौजूद हैं। दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक नॉर्थम्पटनशायर को 232 रन की बढ़त हासिल हो गई है जबकि पांच विकेट शेष हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Between usa india
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement