भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं टीम इंडिया (Team India) के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कि शायद इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर ही बैठे नज़र आएंगे और उन्हें एक भी गेम खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
3. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar): 26 वर्षीय वाशिंगटन एक काबिल हरफनमौला खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के किसी भी गेम में भारतीय XI में मौका मिलेगा, ये कहना बेहद मुश्किल है। इसके दो बड़े कारण है, पहला तो टीम इंडिया के पास फिलहाल अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, और शिवम दुबे जैसे क्वालिटी और एक्सपीरिंयस ऑलराउंडर मौजूद हैं। वहीं दूसरा, वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अभी भी सवाल बना हुआ है।
2. हर्षित राणा (Harshit Rana): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी 24 वर्षीय हर्षित राणा हैं। ये दाएं हाथ का गेंदबाज़ देश के लिए अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 9 ही विकेट चटकाए हैं। बताते चलें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के पास जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाज़ उपलब्ध हैं, वहीं उनके अलावा XI के कॉम्बिनेशन में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे फास्ट बॉलिंग करने वाले ऑलराउंडर भी मौजूद रहेंगे। यही वज़ह है हार्षित को पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर बैठना पड़ सकता है।