आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड दिग्गज गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2012 से साल 2022 तक देश के लिए कुल 24 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 32 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बनाया। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं भारत के उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि जल्द ही रविचंद्रन अश्विन का ये रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं।
3. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): शायद आप हार्दिक का नाम देखकर थोड़े हैरान हुए होंगे, लेकिन ये अच्छे से समझ लीजिए कि टी20 क्रिकेट में हार्दिक जितने विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं उतने ही घातक गेंदबाज़ भी हैं। ये 32 साल का खिलाड़ी देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 24 मैचों की 21 पारियों में 24 विकेट निकाल चुका है। यानी वो साल 2026 के वर्ल्ड कप में 9 विकेट ओर चटकाते हैं तो रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
2. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): टीम इंडिया के सबसे काबिल गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 32 साल के जसप्रीत बुमराह देश के लिए 87 टी20 मैचों में 107 विकेट निकाल चुके हैं। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में उनके नाम 18 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं। यानी वो रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 7 विकेट दूर हैं।