Blockbuster maharashtra
Advertisement
पुनेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच ब्लॉकबस्टर महाराष्ट्र डर्बी के साथ होगी पीकेएल सीजन-11 के अंतिम चरण की शुरुआत
By
IANS News
December 02, 2024 • 18:30 PM View: 511
PKL Season: पीकेएल सीजन-11 टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे मनोरंजक और कड़े मुक़ाबले वाले सीजन में से एक रहा है। यह यात्रा अब अपने दूसरे दशक में है और पीकेएल सीजन-11 अब पिछले साल के चैंपियन पुनेरी पल्टन के घर पुणे आ गया है।
पीकेएल सीजन-11 के लीग चरण का अंतिम लेग 3 दिसंबर को शुरू होगा और 24 दिसंबर को समाप्त होगा। उसके बाद, पीकेएल सीजन-11 के प्लेऑफ़ मुक़ाबले भी पुणे में खेले जाएंगे, जिसमें एलिमिनेटर और सेमीफ़ाइनल क्रमशः 26 और 27 दिसंबर को खेले जाएंगे, और फिर ग्रैंड फ़ाइनल 29 दिसंबर को होगा।
पुनेरी पल्टन, जिन्हें इस सीजन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, को उम्मीद है कि घरेलू लाभ और घरेलू प्रशंसक उन्हें उस समय प्रोत्साहित कर सकते हैं, जब वे अपने घर में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी यू मुंबा के खिलाफ खेलते हुए करेंगे। इसके महाराष्ट्र डर्बी के सबसे प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में से एक होने की उम्मीद है।
Advertisement
Related Cricket News on Blockbuster maharashtra
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement