Carabao cup sf
Advertisement
काराबाओ कप : न्यूकैसल से 2-0 की हार के बाद आर्सेनल के लिए मुश्किल हुई राह
By
IANS News
January 08, 2025 • 11:20 AM View: 595
Carabao Cup SF: आर्सेनल को इस सीजन के काराबाओ कप फाइनल में पहुंचने के लिए अब कठिन राह तय करनी होगी। सेमीफाइनल के पहले चरण में न्यूकैसल यूनाइटेड ने उन्हें उनके ही घर, एमिरेट्स स्टेडियम में 2-0 से हरा दिया।
न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा। न्यूकैसल के लिए ये शानदार प्रदर्शन साबित हुआ, जहां उन्होंने आर्सेनल को हर पहलू में पीछे छोड़ दिया।
मैच के 37वें मिनट में अलेक्जेंडर इसाक ने न्यूकैसल को बढ़त दिलाई। यह उनका 15 मैचों में 14वां गोल था और न्यूकैसल के लिए 50वां गोल। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 89 मैचों में हासिल किया।
TAGS
Carabao Cup SF
Advertisement
Related Cricket News on Carabao cup sf
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement