Colombian football
Advertisement
कोपा अमेरिका फाइनल में अव्यवस्था के बाद मारपीट के आरोप में कोलंबियाई फुटबॉल प्रमुख गिरफ्तार
By
IANS News
July 16, 2024 • 15:28 PM View: 326
Copa America Final: मियामी में रविवार को हुए कोपा अमेरिका फाइनल में विवाद के बाद कोलंबियाई फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष रेमन जेसुरुन फ्रेंको और उनके बेटे रेमन जमील को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मियामी न्यू टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 71 वर्षीय जेसुरुन, जो महाद्वीपीय टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल के उपाध्यक्ष भी हैं, और उनके 43 वर्षीय बेटे जमील को सोमवार सुबह 4.20 बजे (अमेरिकी समय) के आसपास टर्नर गिलफोर्ड नाइट सुधार केंद्र में बुक किया गया था। जहां वे सोमवार दोपहर 3 बजे तक रहे।
पिता-पुत्र की जोड़ी कथित तौर पर कई सुरक्षा गार्डों के साथ हिंसक विवाद में शामिल थी, जो हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया और अर्जेंटीना के बीच मैच खत्म होने के बाद लोगों को मीडिया-सभा क्षेत्र से दूर रखने का प्रयास कर रहे थे।
Advertisement
Related Cricket News on Colombian football
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement