Confident india
Advertisement
आत्मविश्वास से लबरेज भारत की नजर हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में विजयी शुरुआत पर
By
IANS News
December 04, 2023 • 13:28 PM View: 1792
FIH Hockey Men: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम अपने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, जब वह पूल सी के पहले मैच में कोरिया से भिड़ेगी।
भारतीय टीम इस खेल में काफी आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। कोरिया के खिलाफ उसका रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मैचों में से भारत ने तीन और कोरिया ने दो जीते हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।
आखिरी बार दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में आयोजित पुरुष जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल के दौरान एक-दूसरे से भिड़ी थी, जहां भारत ने कोरिया पर 9-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी।
Advertisement
Related Cricket News on Confident india
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement