Gmcb indoor stadium
Advertisement
तेलुगू टाइटंस ने सीजन 7 के बाद पहली बार तमिल थलाइवाज को हराया
By
IANS News
November 07, 2024 • 15:28 PM View: 693
Pro Kabaddi League: पवन सहरावत (12) और आशीष नरवाल (9) के बेहतरीन खेल की बदौलत तेलुगू टाइटंस ने गाचीबावली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में बुधवार को राइवलरी वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 38वें मैच में तमिल थलाइवाज को 35-34 से हरा दिया। सात मैचों में टाइटंस की यह चौथी जीत है जबकि थलाइवाज को इतने ही मैचो में तीसरी हार मिली।
इस जीत ने टाइटंस को अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि सचिन तंवर के 17 अंक के बावजूद हार झेलने वाली थलाइवाज पहले की तरह तीसरे स्थान पर बनी हुई है। थलाइवाज के लिए डिफेंस में नितेश ने चार अंक बटोरे।
दोनों टीमों ने बेहतरीन शुरुआत की। पांच मिनट बाद स्कोर 5-5 था। इसके बाद 7-7 के स्कोर पर टाइटंस ने थलाइवाज को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला और फिर उसे आलआउट कर 11-7 की लीड ले ली। पवन ने चौथे अंक के साथ स्कोर 12-7 किया लेकिन सचिन ने सुपर रेड साथ स्कोर 10-12 कर दिया। अगली रेड पर सागर ने सचिन का शिकार कर लिया। शुरुआती 10 मिनट में टाइटंस 14-10 से आगे थे।
Advertisement
Related Cricket News on Gmcb indoor stadium
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement