Lausanne diamond league
Advertisement
ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में पेरिस डायमंड लीग की सफलता दोहराना चाहेंगे नीरज चोपड़ा
By
IANS News
June 24, 2025 • 14:00 PM View: 383
Lausanne Diamond League: । पेरिस डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब मंगलवार को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक-2025 में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
नीरज चोपड़ा चोट के कारण पिछले दो संस्करणों में भाग नहीं ले सके थे, लेकिन अब आखिरकार ओस्ट्रावा में उन्हें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन और पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता ने इस सीजन अपने करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी तय की है। वह पिछले हफ्ते पेरिस डायमंड लीग में मिली कामयाबी को यहां भी दोहराना चाहेंगे।
ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में नौ जैवलिन थ्रोअर नजर आएंगे। नीरज चोपड़ा के साथ 2016 के साथ ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के थॉमस रोहलर और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स भी हैं। एंडरसन पीटर्स दो बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। वह 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Lausanne diamond league
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement