Maha open atp challenger
Advertisement
भारत के जीवन/प्रशांत ने जीता युगल खिताब
By
IANS News
February 22, 2025 • 18:36 PM View: 512
Balewadi Sports Complex Tennis Stadium: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के जीवन नेदुनचेझियन और विजय सुंदर प्रशांत ने ब्लेक बेल्डन और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस की दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर 3-6, 6-3, 10-0 से जीत दर्ज की और बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स टेनिस स्टेडियम में महा ओपन एटीपी चैलेंजर 100 पुरुष टेनिस चैंपियनशिप में युगल चैंपियन बनकर उभरे।
यह जीवन और प्रशांत के लिए एक साथ पहला खिताब था, और पुणे में प्रशांत के लिए यह तीसरा खिताब था, शनिवार को भारतीय टीम की जीत ने उन्हें 7 लाख रुपये और 100 एटीपी अंक की पुरस्कार राशि दिलाई, जिससे जीवन विश्व रैंकिंग में क्रमशः 94 और प्रशांत 104वें स्थान पर पहुंच गए।
रविवार को खेले जाने वाले एकल फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त अमेरिकी ब्रैंडन होल्ट का मुकाबला चेक गणराज्य के गैर वरीयता प्राप्त डैलिबोर स्वर्सिना से होगा।
Advertisement
Related Cricket News on Maha open atp challenger
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement