Saff championship
सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता
Sandip Mandi: सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में मंगलवार को सुहेल अहमद भट और संदीप मंडी के एक-एक गोल की बदौलत भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 से जीत दर्ज की। ढाका के नेशनल स्टेडियम में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और लगातार तीसरी बार (हैट्रिक) खिताब अपने नाम किया। यह भारत का रिकॉर्ड 10वां खिताब है।
मंडी का हेडर मैदान पर टप्पा खाकर पाकिस्तान के गोलकीपर यूसुफ बट के ऊपर से होता हुआ गोल के ऊपरी कोने में जा लगा। निर्धारित समय खत्म होने से दो मिनट पहले आए इस गोल ने भारत के लिए एक मुश्किल शाम को ऐतिहासिक शाम में बदल दिया।
Related Cricket News on Saff championship
-
पूर्व एआईएफएफ महासचिव शाजी प्रभाकरन ने आईओए में अव्यवस्था पर कहा, ‘हमें पहले अपना घर ठीक करने की…
SAFF Championship: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आंतरिक मामलों को लेकर काफी अव्यवस्था है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आईओए से ओलंपिक सॉलिडेरिटी ग्रांट की फंडिंग वापस ले ली है और उनकी वित्तीय सहायता ...
-
भूटान पर संघर्षपूर्ण जीत के बाद टीम को 'फिनिशिंग' पर काम करने की जरूरत है : कोच चौधरी
Ranjan Chaudhari: भारत ने अंडर-20 सैफ चैंपियनशिप की शुरुआत में भूटान को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया, जिसमें उसकी टीम को दो लाल कार्ड मिले और नौ खिलाड़ियों के साथ मैच खत्म हुआ। मुख्य कोच ...
-
कल्याण चौबे का समर्थन करना मेरे पेशेवर जीवन की सबसे बड़ी गलती थी :शाजी प्रभाकरन
Dr Shaji Prabhakaran: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद की दौड़ में कल्याण चौबे ने भाईचुंग भूटिया को पछाड़कर सितंबर 2022 में हर तरफ सुर्खियां बटोरीं और माना जाता है कि जिस व्यक्ति ...
-
एआईएफएफ ने महासचिव शाजी प्रभाकरन को बर्खास्त किया: रिपोर्ट
SAFF Championship: नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस) एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को अपने महासचिव शाजी प्रभाकरन को बर्खास्त कर दिया। ...
-
ब्रॉडकास्टिंग को बेहतर करना हमेशा एआईएफएफ का प्रयास रहा है : शाजी प्रभाकरन
SAFF Championship: कई आई-लीग क्लबों ने 10 अगस्त को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को एक पत्र लिखकर आई-लीग मैचों के फ्री ब्रॉडकास्टिंग के संबंध में कुछ प्रस्ताव रखे थे। यह मुद्दा काफी पुराना है। ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago