Shivaldo singh
Advertisement
शिवाल्डो सिंह ने बेंगलुरू एफसी के साथ 2028 तक करार बढ़ाया
By
IANS News
June 15, 2025 • 21:12 PM View: 461
Shivaldo Singh: फॉरवर्ड चिंगंगबाम शिवाल्डो सिंह ने बेंगलुरू एफसी के साथ तीन साल का नया करार किया है, जिसके तहत वह 2027-28 सत्र के अंत तक क्लब में बने रहेंगे।
शिवाल्डो को इस महीने के अंत में दुशांबे में ताजिकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए टीम इंडिया की अंडर-23 टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने दो सत्रों में क्लब के लिए 15 मैच खेले हैं।
डील की औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद शिवाल्डो ने कहा, "मैं बेंगलुरु FC के साथ एक नया करार करके बहुत खुश हूं, एक ऐसा क्लब जहां मैंने पिछले कुछ सालों में बहुत तरक्की की है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं कोच और प्रबंधन का आभारी हूं, और प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए। बीता हुआ सीजन मेरे लिए एक परीक्षा थी, और मैं इस अवधि के दौरान मेरा साथ देने के लिए क्लब का आभारी हूं। मैं टीम की भविष्य की सफलताओं में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
Advertisement
Related Cricket News on Shivaldo singh
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement