Shourya saini
Advertisement
वर्ल्ड डीफ शूटिंग चैंपियनशिप : शौर्य सैनी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण जीतकर रिकॉर्ड बनाया
By
IANS News
September 06, 2024 • 17:22 PM View: 616
World Deaf Shooting Championship: जर्मनी के हनोवर में हो रही दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप 2024 के छठे दिन, शौर्य सैनी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3P) इवेंट में 452.4 अंकों का विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।
वहीं, चेतन हनमंत सपकल ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (आरएफपी) इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही चैंपियनशिप में भारत की कुल पदकों की संख्या 17 हो गई, जिसमें 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
शौर्य ने इससे पहले 580 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। इस प्रतियोगिता में भारत के दूसरे खिलाड़ी कुशाग्र सिंह चौथे स्थान पर रहे। शौर्य का यह इस चैंपियनशिप में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। चेतन ने 534 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि यूक्रेन के सेरही ओहोरोडन्यक और ओलेक्सांद्र कोलोदी ने गोल्ड और सिल्वर पदक जीते।
Advertisement
Related Cricket News on Shourya saini
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement