Spanish cup
Advertisement
स्पेनिश कप में रियल मैड्रिड की आसान जीत
By
IANS News
January 07, 2024 • 12:42 PM View: 441
Real Madrid: कोपा डेल रे खिताब विजेता मैड्रिड ने शनिवार रात चौथी श्रेणी के अरंडिना को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "एक कमजोर प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलते हुए रियल मैड्रिड ने पहले हाफ में संघर्ष किया। ब्रेक तक स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि अरंडिना के खिलाफ 80 प्रतिशत से अधिक समय तक गेंद मैड्रिड के पास थी, बावजूद इसके वे एक भी गोल नहीं दाग पाए।
हालांकि, मैड्रिड ने 54वें मिनट में बढ़त हासिल की। पेनल्टी के जरिए जोसेलु ने टीम के लिए पहला गोल दागा। खास बात यह रही कि टीम ने कुछ सेंकड बाद ही एक और गोल किया।
TAGS
Real Madrid Spanish Cup
Advertisement
Related Cricket News on Spanish cup
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement