Vit kopriva
Advertisement
जोकोविच बिना किसी परेशानी के दूसरे दौर में, महिला गत चैंपियन बाहर
By
IANS News
July 03, 2024 • 13:30 PM View: 385
Novak Djokovic: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ग्रास कोर्ट पर अपना मास्टर क्लास दिखाते हुए चेक गणराज्य के विट कोपरीवा को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि महिला वर्ग में गत चैंपियन मार्केटा वोन्द्रूसोवा पहले दौर में हारकर बाहर हो गयीं।
घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटने वाले जोकोविच ने अपनी शानदार वापसी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखाई और पूरे मुकाबले के दौरान वो सहज दिखे। जोकोविच ने मैच के दौरान सिर्फ 16 बेजां भूलें कीं और अपनी पहली सर्विस पर 90 फीसदी अंक बटोरे।
इस बीच चौथी सीड जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव शानदार शुरुआत करते हुए रॉबर्टो कार्बालेस बायेना को 6-2, 6-4, 6-2 से हराकर आठ बार टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति में से सातवीं बार दूसरे दौर में पहुंच गए। ज्वेरेव ने मैच में 18 एस सहित 46 विनर्स लगाए। उधर विश्व नंबर छह आंद्रेई रुब्लेव पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट में अब तक बाहर होने वाले सर्वोच्च रैंक के खिलाड़ी बन गए। रुब्लेव को 122वीं रैंकिंग के अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना ने 6-4, 5-7, 6-2, 7-6(5) से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
Advertisement
Related Cricket News on Vit kopriva
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement