Vithya ramraj
ताइवान एथलेटिक्स ओपन : रोहित ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण, विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती
दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन रोहित ने 74.42 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 71.46 मीटर के साथ शुरुआत की। पहले राउंड के बाद वह दूसरे स्थान पर रहे। 24 वर्षीय एथलीट ने फिर 74.25 मीटर के दूसरे थ्रो के साथ बढ़त हासिल की। इसके बाद उन्होंने 74.42 मीटर का थ्रो फेंका और शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या ने 56.53 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स मीट में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या आठ हो गई। यशास पलाक्ष ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
Related Cricket News on Vithya ramraj
-
विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में जीता ब्रॉन्ज
Asian Games: विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) में 49 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद जगाई थी, जब उन्होंने हांगझोऊ में 1986 के एशियाई खेलों में पीटी उषा ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32