Wei sijia
चीन ओपन: विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर आगे बढ़े, वेई सिजिया दूसरे दौर में
मौजूदा चीन ओपन पुरुष एकल चैंपियन सिनर ने मैच के बाद कहा, "यह एक बहुत ही खास टूर्नामेंट है। समर्थन हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखता है।जाहिर है, हर टूर्नामेंट की शुरुआत करना आसान नहीं होता। वह (जैरी) वास्तव में अच्छी सर्विस कर रहा था। फिर दूसरे सेट में, मैं उसे जल्दी ही ब्रेक करने में कामयाब रहा, जिससे मुझे गेम जीतने का भरोसा मिला।"
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 20 वर्षीय वेई ने रोमानिया की एलेना-गैब्रिएला रुसे को 6-4, 7-6 (6) से हराया, और वह गुरुवार को जीत हासिल करने वाली एकमात्र चीनी खिलाड़ी थीं। वेई ने मैच के बाद कहा, "पिछले साल मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, इसलिए पूरे एक साल की ट्रेनिंग के बाद मुझे उम्मीद है कि मैं नई ऊंचाइयों को छू पाउंगी ।" उन्होंने कहा,''चाइना ओपन में मेरी पहली जीत बहुत मायने रखती है। कई प्रशंसक मेरा उत्साहवर्धन करने आए थे और मैं वास्तव में उत्साहित थी। मैंने अपने पूरे प्रयास से जीत हासिल करने की कोशिश की।"
Related Cricket News on Wei sijia
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54