Wuhan open
Advertisement
ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन मैड्रिड ओपन से बाहर
By
IANS News
April 26, 2025 • 16:04 PM View: 452
Zheng Qinwen: चीनी टेनिस स्टार झेंग किनवेन शुक्रवार को मैड्रिड ओपन से बाहर हो गईं, उन्हें एक घंटे 40 मिनट तक चले मैच में रूस की अनस्तासिया पोटापोवा से 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।
राउंड ऑफ 64 में झेंग के बाहर होने से मैड्रिड में पुरुष या महिला एकल टूर्नामेंट में कोई भी चीनी खिलाड़ी नहीं बचा है। पेरिस ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता को आठवीं वरीयता दी गई थी, लेकिन गर्म और धूप वाली दोपहर में दुनिया की 87वीं रैंकिंग वाली पोटापोवा के खिलाफ उन्हें अपनी लय हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, झेंग की मुख्य समस्या उनकी सर्विस को लेकर थी, क्योंकि वह पहले सेट में केवल 40 प्रतिशत अंक ही जीत पाईं, जबकि पोटापोवा ने बहुत अधिक निरंतरता दिखाई, उन्होंने पहले सर्विस पर 64 प्रतिशत अंक जीतकर झेंग को दबाव में रखा।
Advertisement
Related Cricket News on Wuhan open
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement