जब इंग्लैंड ने 1930 में एक ही दिन दो अलग-अलग देशों में खेला टेस्ट मैच, क्रिकेट इतिहास की अनोखी घटना
1930 में, इंग्लैंड की दो अलग-अलग टीम दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में टेस्ट खेले- एक ने न्यूजीलैंड में और दूसरी ने वेस्टइंडीज में। इसमें ऐसे दिन भी आए जब इंग्लैंड की दोनों टीम टेस्ट खेल रही थीं। यह टेस्ट क्रिकेट की सबसे अजीब घटनाओं में से एक है- ऐसा किस्सा आज भी बड़ा अजीब लगता है। आखिर क्यों इंग्लैंड को अपनी टेस्ट टीम दो हिस्सों में बांटनी पड़ी? कैसे हजारों मील की दूरी पर एक ही देश की दो टीमें एक साथ टेस्ट क्रिकेट खेल रही थीं? क्रिकेट इतिहास के इस बेहद दुर्लभ और लगभग भुला दिए गए किस्से की पूरी कहानी बेहद दिलचस्प है।
क्रिकेट इतिहास की एक ऐसी अनसुनी कहानी - ये स्टोरी 1920 के दशक में शुरू होती है। तब सिर्फ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ही टेस्ट खेलते थे। 1926 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड भी टेस्ट खेलने वाले देशों के ग्रुप में शामिल हो गए। एमसीसी को (तब इंग्लैंड की टीम विदेश में इसी बैनर में खेलती थी) इन दोनों के साथ, उनकी पहली घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने की जिम्मेदारी दी गई। यह कहना आसान था, लेकिन करना मुश्किल।
इन दो नई टेस्ट टीम को तो अपनी पहली ऐतिहासिक घरेलू सीरीज खेलने की जल्दबाजी थी, लेकिन उस दौर में कोई इंटरनेशनल टूर आसान नहीं था क्योंकि समुद्री यात्रा में ही हफ्तों लग जाते थे। उस पर इन दोनों जगह क्रिकेट सीजन लगभग एक ही समय में चलता था। इंग्लैंड के लिए एक टूर को खत्म कर, दुनिया के दूसरे कोने में नई टेस्ट सीरीज खेलना आसान नहीं था। तब न तो कमर्शियल जेट फ्लाइट थीं, न ही आसान कम्युनिकेशन और न ही टेस्ट टीम को रातों-रात दुनिया के दूसरे हिस्से में ले जाने की कोई व्यवस्था। तब इंग्लिश क्रिकेट को मैनेज करने वाले एमसीसी ने एक अनोखा तरीका निकाला, इस मुश्किल को सुलझाने के लिए: दो टीम बना दो, दो कप्तान और ये दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में खेलेंगी। Read More...