Anshuman gaekwad deat: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा ने दिवगंत क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैं भाग्यशाली था कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ (Anshuman Gaekwad) का बुधवार रात 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। अब उनके इस निधन पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी है। रोहित का कहना है कि वो अंशुमन गायकवाड़ की मौत के बारे में जानकर पूरी तरह से टूट गए हैं। मैं भाग्यशाली था कि मुझे उनसे मिलने और व्यक्तिगत स्तर पर बात करने के कुछ मौके मिले।
रोहित ने कहा कि, ""मैं उस खबर को सुनकर बिल्कुल टूट गया था। मैं भाग्यशाली था कि मुझे बीसीसीआई अवार्ड्स के दौरान उनके साथ कुछ बातचीत करने का मौका मिला, और व्यक्तिगत तौर पर भी। जब मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा था, तो वह वहां थे और मुझे उनसे बात करने का मौका मिला, जब उन्हें मेरे गेम के बारे में भी कुछ बातें करनी थीं, जो मेरे लिए अभिभूत करने वाली बात थी क्योंकि वह हमारे लिए बहुत महान क्रिकेटर थे।" Read More...
Related Cricket News for Anshuman gaekwad deat - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54