As ipl
एक नज़र: आईपीएल 2018 ऑक्शन पर
बेंगलुरू, 29 जनवरी (आईएएनएस)| भारत के युवा तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें यहां रविवार को दूसरे दिन की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स से कड़ी टक्कर मिली।
उनदाकट पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की तरफ से खेले थे और सीजन के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। मनीष पांडे और लोकेश राहुल शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे। दोनों को 11-11 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद जबकि राहुल को पंजाब ने खरीदा।
वहीं पहले दिन न बिकने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को दूसरे दिन दूसरे चरण की नीलामी में भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था, लेकिन की विशेष मांग पर उनकी तीसरी बार नीलामी हुई और दो करोड़ की आधार कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया।
.jpg)
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। दिल्ली ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करते हुए न्यूजीलैंड के ट्रेंट बाउल्ट को अपने साथ जोड़ा और उनके लिए 2.2 करोड़ रुपये की कीमत अदा की।
पिछले सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स का हिस्सा3 रहे आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये दिए। उनके हमवतन नाथन कल्टर नाइल को रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
पिछले सीजन में हैदराबाद का हिस्सा रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सिंह सरण को भी पंजाब ने 2.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। पंजाब का हिस्सा रहे संदीप शर्मा इस सीजन में हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे जिनके लिए एक बार की विजेता ने तीन करोड़ रुपये दिए। हैदराबाद ने पिछले सीजन के अपने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को इस बार भी अपने साथ ही रखा है।
Related Cricket News on As ipl
-
एक नज़र: आईपीएल ऑक्शन 2018 के पहले दिन की रिपोर्ट
बेंगलुरू, 27 जनवरी - इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी के पहले दिन शनिवार को सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ ...
-
एमएस धोनी के साथ खेलना है इस खिलाड़ी का सपना
कोलकाता, 25 जनवरी (CRICKETNMORE)| राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का साथ चाहते ...
-
IPL 2018 के ओपनिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल स्टार करेगें धमाल
25 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का ओपनिंग सेरेमनी 6 अप्रैल को होने वाला है। खबरों की माने तो इस बार के ओपनिंग सेरेमनी में वर्ल्ड के फेमस पॉप सिंगर के आने की संभावना है। हालांकि ...
-
केकेआर में आया नया आत्मविश्वास टीम के लिए बेहतर साबित होगा : कैटिच
कोलकाता, 23 मई (Cricketnmore) । कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच साइमन कैटिच ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि लगातार तीन जीत के बाद टीम में नया आत्मविश्वास आया है और इससे टीम को बुधवार को ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55