Raj Angad Bawa: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध अपने पहले मैच के लिए, मुंबई इंडियंस ने 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स' (Impact Subs) के तौर जो नाम दिए थे वे सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिन्ज़, राज बावा और अश्विनी कुमार के थे। ये राज बावा कौन है?
राज अंगद बावा, चंडीगढ़ का एक युवा क्रिकेटर, जो 'सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर' है (खब्बू बल्लेबाज और दाएं हाथ से मीडियम-फास्ट गेंदबाजी)। भारत की 2022 आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के स्टार में से एक थे : युगांडा के विरुद्ध 162* रन (इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर) जो अंडर 19 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी थे (और 2004 में शिखर धवन के 155 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा)। इसके बाद, फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 5/31 का ऐतिहासिक और मैच जीतने वाला प्रदर्शन जो अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी गेंदबाज का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।
इसके बाद राज को अपना आईपीएल सफर शुरू करने में ज्यादा देर नहीं लगी और पंजाब किंग्स ने 2022 के ऑक्शन में कड़े मुकाबले के बाद 2 करोड़ रुपये में उसे अपनी टीम में शामिल कर लिया। ये बात अलग है कि पंजाब किंग्स के साथ न तो ज्यादा मौके मिले (2022 सीज़न के 2 मैच में सिर्फ 11 रन बनाए और उसे गेंदबाज के तौर तो पर इस्तेमाल ही नहीं किया) और उस पर ख़राब फिटनेस जिसका नतीजा ये रहा कि 2024 के ऑक्शन से पहले उसे टीम से रिलीज़ कर दिया।