Shreyas Iyer Fined For Slow Over Rate: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का मोटी जुर्माना ठोक दिया है। उन्हें ये सज़ा बीते मंगलवार, 31 मार्च को मुल्लांपुर में हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ पंजाब किंग्स टीम द्वारा स्लो-ओवर रेट से गेंदबाज़ी के कारण मिली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद IPL ने एक आधिकारिक बयान साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाटा आईपीएल 2026 के मैच नंबर 4 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।"
उन्होंने अपने बयान में आगे लिखा, "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"