Cricket
पंत की फील्डिंग को लेकर भारतीय टीम में चिंता
लीड्स, 4 जुलाई - ऋषभ पंत के विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर काफी बहस हुई थी। अंतत: उन्हें चोटिल शिखर धवन के स्थान पर टीम में जगह मिली और पिछले दो मैचों में वह बहस का मुद्दा रहे नंबर-4 स्थान पर खेल रहे हैं, लेकिन बल्ले से प्रतिभाशाली यह खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग में कमजोर दिख रहा है। यही कारण है कि कप्तान विराट कोहली तथा महेंद्र सिंह धोनी को पंत को मैदान पर कहीं ऐसी जगह छुपाना पड़ रहा है, जहां गेंद कम आए।
टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में पंत द्वार बचाए गए पांच रनों का भी विशेष जिक्र किया जिससे पता चला कि पंत से क्या उम्मीद क्षेत्ररक्षण को लेकर की जा रही है।
पंत मुख्यत: विकेटकीपर हैं, लेकिन धोनी के रहते हुए उन्हें फील्डिंग करनी पड़ रही है।
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के बाद श्रीधर ने कहा, "उनके साथ काफी काम करने की जरूरत है। सबसे पहले तो उन्हें अपनी थ्रो करने की तकनीक को सुधारना होगा और साथ ही यह मानसिकता लानी होगी कि वह मैदान पर फील्डिंग कर रहे हैं। लेकिन, इस समय हमारे पास अभी जो है, हमारी कोशिश उसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की है। इसलिए विराट कोहली और धोनी हमेशा उन्हें सही समय पर सही जगह लगाने के लिए सोचते रहते हैं ताकि उनके भीतर से सर्वश्रेष्ठ निकाला जा सके। पिछले मैच में उन्होंने पांच रन बचाए थे जो हमारे लिए बोनस था। उन्होंने एक कैच भी लिया था।"
पंत को मैच में बार-बार सीमा रेखा से वापस सर्किल में लाया जा रहा था। वह पूरी सीमारेखा को संभाल नहीं पा रहे थे। वह सीमा पर कैच भी नहीं पकड़ सके जो कप्तान को अखरा।
दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के रहते पंत का काम और मुश्किल हो गया है क्योंकि कार्तिक भी विकेटकीपर होने के साथ-साथ अच्छे फील्डर हैं। धोनी भी अच्छी फील्डिंग कर लेते हैं। इस वजह से पंत के लिए फील्डिंग का मानक काफी ऊंचा हो गया है।
श्रीधर ने कहा, "विकेटकीपर होते हुए भी कार्तिक अच्छे फील्डर हैं। आपने देखा होगा कि उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट पर कुछ अच्छे बचाव किए। यह हमारे लिए बड़ी बात है। पंत वो खिलाड़ी हैं जो फील्डिंग में सुधार कर रहे हैं। उन्हें मैदान पर चौकन्ना रहने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Cricket
-
WC 2019: संजय मांजरेकर पर फूटा रविंद्र जडेजा का गुस्सा,ट्वीट कर के सुनाई जमकर खरी-खोटी
लीड्स, 4 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने हाल ही में कहा था कि वह भारतीय टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाजों को अनियमित बल्लेबाजों-गेंदबाजों के ऊपर तरजीह देते। मांजरेकर का यह ...
-
England reach World Cup 2019 semis with big win over New Zealand
Chester-le-Street, July 3 (CRICKETNMORE): Jonny Bairstow slammed his second successive hundred to guide England to the semi-final of the World Cup, as they thrashed New Zealand by 119 runs in a cruc ...
-
वर्ल्ड कप 2019: न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने 27 साल बाद रखा सेमीफाइनल में कदम,बेयरस्टो बने जीत के…
चेस्टर ली स्ट्रीट, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| लगातार दो मैचों में हार के बाद सेमीफाइनल में जाने के लिए संघर्ष करने वाली मेजबान इंग्लैंड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को 119 रनों से हरा आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 ...
-
Ravindra Jadeja asks Sanjay Manjrekar to respect him after 'bits & pieces player' comment
Leeds, July 3 (CRICKETNMORE) Former India batsman-turned-pundit Sanjay Manjrekar's opinion that he prefers full-time batsmen and bowlers as compared to 'bits and pieces' cricketers hasn ...
-
धोनी को सपोर्ट करने के लिए स्पेन से इंग्लैंड पहुंचा ये फैन
बर्मिघम, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के दौरान स्टेडियम में स्पेन का झंडा देखा जाना थोड़ा आश्चर्य भरा था। यह एक क्रिकेट मैच ...
-
वर्ल्ड कप 2019 के अपने अभियान का अंत वेस्टइंडीज- अफगानिस्तान मैच को जीतकर करना चाहेगी
3 जुलाई। विश्व कप में जब अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आई थीं तब उम्मीद थी कि यह टीमें कुछ खास करेंगी, लेकिन हुआ इससे उलट। विंडीज के खाते में आठ मैचों में सिर्फ एक ...
-
Success mantra this World Cup: Bat first, score big
New Delhi, July 3 (CRICKETNMORE): Before the World Cup 2019 had even started, there was a lot of talk as to how this edition of the showpiece event in 50 over format will see mammoth ...
-
Team India sweating over Rishabh Pant's fielding
Leeds, July 3 (CRICKETNMORE) His exclusion from the team for the World Cup had become an issue that was debated on national television. But ever since joining the squad as replacement for Shikhar Dhaw ...
-
Team India using 'one bounce' tactic to scruff up ball
Leeds, July 3 (CRICKETNMORE): The advent of two new balls in an innings in ODI cricket has seen not just the cricketers but also pundits complain of the batsmen being handed an unfair advantage as ...
-
Rayudu's retirement is because of selectors,says Gautam Gambhir
New Delhi, July 3 (CRICKETNMORE): Former India opener Gautam Gambhir has slammed the Indian selectors and blamed them for overlooking an experienced Ambati Rayudu, who announced his retirement earli ...
-
For him, it's more about the team: Sachin Tendulkar backs MS Dhoni
Birmingham, July 3 (CRICKETNMORE): Legendary batsman Sachin Tendulkar has put his weight behind under fire M.S. Dhoni, saying the wicketkeeper-batsman played according to the situation and expectati ...
-
Rohit is the 'best one-day player': Virat Kohli
Birmingham, July 3 (CRICKETNMORE): India skipper Virat Kohli was all praise for Rohit Sharma who scored a brilliant century against Bangladesh and termed him as the "best one-day player". On Tuesday, ...
-
WC 2019: England elect to bat against New Zealand
Chester-le-Street, July 3 (CRICKETNMORE) England skipper Eoin Morgan on Wednesday won the toss and opted to bat against New Zealand in their final group-stage fixture of the World Cup at the Riverside ...
-
Our destiny is in our hands, not India: Pakistan coach Mickey Arthur
London, July 3 (CRICKETNMORE): Pakistan head coach Mickey Arthur was left disappointed after India's defeat to England in what was a must-win game for the hosts in the ongoing World Cup. On June ...