भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे समीर रिज़वी सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। उन पर ऑनलाइन आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड, येशा सागर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला है। ये आरोप तब तेज़ी से फैलने लगे जब एक पत्रकार की पोस्ट वायरल हो गई, जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ज़ोरदार बहस और अटकलों का दौर शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि ये पोस्ट समीर रिज़वी और येशा सागर के रिश्ते के बारे में है। हालांकि, अब तक न तो रिज़वी और न ही सागर की तरफ़ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक पुष्टि या सत्यापित बयान आया है। इस विवाद के बीच, कई लोग येशा सागर के बारे में और जानकारी ढूंढ रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार येशा सागर कौन हैं?
येशा ने खेल और मनोरंजन, दोनों ही क्षेत्रों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। मूल रूप से भारत के पंजाब की रहने वाली सागर, दिसंबर 2015 में आगे की पढ़ाई के लिए टोरंटो चली गईं। ये एक ऐसा फ़ैसला था जिसने आगे चलकर उनके पेशेवर सफ़र को एक नई दिशा दी। स्पोर्ट्स की एंकरिंग के क्षेत्र में आने से पहले, सागर ने एक मॉडल और अभिनेत्री के तौर पर काम किया था, जिससे उन्हें कैमरे के सामने काम करने का अनुभव मिला।
उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर का एक हिंदू महिला एंकर (चैनल की नहीं, लीग में एंकरिंग करने वाली) से अफेयर चल रहा है। एंकर की एक दोस्त ने बताया क्रिकेटर कहता है कि जब तक मैं प्रैक्टिस करके आता हूं तब तक आयतें याद कर लो। वो कहता है कि अब तुम किसी क्रिकेटर से हाथ नहीं मिलाओगी।…
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) April 30, 2026