Dhoni celebrates chandrayan landing
WATCH: एमएस धोनी ने भी सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग, वायरल वीडियो में दिखा कूल अंदाज़
23 अगस्त, 2023 का दिन ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक बन गया। भारतीय वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत तब रंग ले आई जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया। इसरो के इस मिशन की सफलता ने देशवासियों को खुश होने का मौका दे दिया। इस मौके पर हर देशवासी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इज़हार किया।
इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। आज तक किसी अन्य देश ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का प्रयास नहीं किया था ऐसे में भारत पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी और जब ये हो गया तो देशवासियों का जश्न मनाना लाज़मी था और यही कारण है कि धोनी और उनकी बेटी जीवा भी खुद को जश्न मनाने से नहीं रोक पाए।
Related Cricket News on Dhoni celebrates chandrayan landing
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 1 week ago