England test squad
टेस्ट में रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे शुभमन गिल का समर्थन करते हुए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात
शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले कुछ समय से टेस्ट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। ऐसे में क्या वो 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे इस पर सवाल उठ रहा है। वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गिल का समर्थन किया है। गिल ने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान भारत के लिए नंबर 3 पर खेले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वो केवल 2, 26, 36 और 10 रन ही बना पाए थे।
द्रविड़ ने कहा कि, "मुझे लगता है कि गिल एक अच्छे खिलाड़ी हैं, जो एक क्रिकेटर के रूप में अपनी जर्नी शुरू कर रहे हैं। मेरा मतलब है, कभी-कभी आप भूल जाते हैं, इसमें लोगों को कभी-कभी थोड़ा समय लगता है और कुछ लोगों को, आप जानते हैं, तुरंत सफलता मिल जाती है। गिल वास्तव में उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती कुछ दिनों में, खासकर ऑस्ट्रेलिया में, अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।"
Related Cricket News on England test squad
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08