Suzie Bates Interesting Trivia: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, जिसमें एक नजर रहेगी न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सुजी बेट्स पर। इस कीवी दिग्गज ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
बेट्स महिला क्रिकेट की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने दो खेलों में कमाल दिखाया। लेकिन बेट्स के नाम एक ऐसा कारनामा दर्ज है जो किसी और ने नहीं किया।
बेट्स दुनिया की इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता है औऱ ओलंपिक में भी हिस्सा लिया है। बेट्स 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में न्यूजीलैंड के लिए बास्केटबॉल खेली थी।
बेट्स ने 2011 तक दोनों खेलों को एक साथ संभाला, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया।