Garry sandhu: Cricket News & Match Updates
VIDEO : पंजाबी सिंगर गैरी संधू को किया रोहित शर्मा ने इग्नोर, सिंगर ने लाइव आकर निकाली भड़ास
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार का दर्द भारतीय फैंस अभी तक नहीं भुला पाए हैं। टीम इंडिया के बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की भी काफी आलोचना की जा रही है लेकिन इसी बीच पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर गैरी संधू ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद गैरी संधू ने लाइव आकर इस पूरी घटना का खुलासा किया और कहा कि अगर रोहित शर्मा अकड़ ना करता तो टीम इंडिया ना हारती। गैरी ने अपने लाइव पर कहा, ''टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई। होनी नहीं थी, अगर रोहित अकड़ ना करता। हम उसी होटल में ठहरे हुए थे जिसमें भारतीय टीम रुकी हुई थी। सुबह को वो लोग अपनी प्रैक्टिस पर जा रहे थे और हमारी फ्लाइट थी। मैंने रोहित शर्मा को बाहर आते देखा तो मैंने हाथ उठाया और उनके पास जाकर उन्हें सत श्री अकाल कहकर बुलाया, लेकिन रोहित को मेरी सत श्री अकाल शायद पसंद नहीं आया और वो बिना मुझे बुलाए बस में बैठ गया।" Read More...
Related Cricket News for Garry sandhu - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54