Icc crick
World Cup 2023: नीदरलैंड की जीत में चमके स्कॉट एडवर्ड्स और पॉल वैन मीकेरेन, बांग्लादेश को 87 रन से हराया
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 28वें मैच में नीदरलैंड ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के अर्धशतक और पॉल वैन मीकेरेन की शानदार गेंदबाजी की मदद से बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल हो गए। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 50 ओवरों में 229 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 89 गेंद में 6 चौको की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 61 गेंद में 3 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। एडवर्ड्स और एंगेलब्रेक्ट ने 78 (105) रन की साझेदारी की। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और महेदी हसन ने लिए। कप्तान शाकिब अल हसन के खाते में एक विकेट गया।
Related Cricket News on Icc crick
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago