In williamson
जिस तरह से हार रहे हैं, वह चिंताजनक है - केन विलियमसन
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 26 जनवरी - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन भारत के साथ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में लगातार हार से निराश हैं। भारत ने शनिवार को यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विलियमसन ने मैच के बाद कहा, "यह निराशाजनक है। हम जिस तरह से हार रहे हैं, वह चिंताजनक है। भारत को जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए। 324 का स्कोर काफी अच्छा है। बल्लेबाज के दौरान हमने इक्का-दुक्का मौकों पर संघर्ष दिखाया था लेकिन उसे जारी नहीं रख सके।"
विलियमसन ने कहा, "हमें इस मैच से कुछ सकारात्मक लेते हुए अगले मैच की ओर जाना होगा। हमें परिणाम से परेशान होने की जरूरत नहीं। हमें अगले मैच पर ध्यान लगाना होगा।"
आईएएनएस
Related Cricket News on In williamson
-
KohliOrKane: कोहली- केन विलियमसन में कौन है बेस्ट, भारत - न्यूजीलैंड वनडे में दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड कैसा…
20 जनवरी। 23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 वनडे मैच और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय ...
-
BREAKING NEWS: विराट कोहली की नंबर 1 रैकिंग को केन विलियमसन से हुआ खतरा, पहुंचे इतने करीब
11 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईसीसी बल्लेबाज रैकिंग में 900 पॉइंट्स का आंकड़ा छूने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके रैकिंग में 913 पॉइंट्स हो गए हैं। ... ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago