Top-5 Players With Most Runs In A Series For ICC Men's T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया।
5. विराट कोहली (Virat Kohli): भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2022/23 के टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 6 मैचों में 98.66 की औसत और 136.40 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए। बता दें कि इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक ठोके थे।
4. महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene): श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ों में से एक महेला जयवर्धने भी इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए 6 मैचों में 60.40 की औसत और 159.78 की स्ट्राइक रेट से 302 रन जोड़े थे। इस सीजन उन्होंने एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी भी बनाई थी।